उत्तर नारी डेस्क
देशभर में नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी हैं। इधर, उत्तराखण्ड में खासकर ऊधमसिंह नगर जिले में किसानों का आंदोलन का ज्यादा असर नजर आ रहा है। यहां किसानों ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का इस गाँव में घुसने पर पाबंदी लगाई गई हैं। बकायदा इसके लिए गाँव के बाहर बोर्ड लगाया गया है।
जसपुर की ग्राम पंचायत मनोरथपुर के ग्राम मलपुरी के निवासियों ने कृषि कानूनों के विरोध के चलते भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को किसान विरोधी बताकर उनके गाँव में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ग्राम मलपुरी में ग्राम वासियों ने गाँव के बाहर विद्युत पोलों पर बोर्ड लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से गाँव में नहीं आने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा है कि अगर कोई उनके ग्राम में आते हैं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम वासियों की नहीं है। वह स्वयं अपनी सुरक्षा के जिम्मेदार होंगे।ग्रामीणों ने पंचायत कर कहा की केंद्र में भाजपा की सरकार है। किसान संगठनों की मांग पर केंद्र सरकार किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस नहीं कर रही है। अब तक 70 से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। इससे लोग आक्रोशित हैं। पंचायत में पूर्व प्रधान सुबा सिंह, अवतार सिंह, नवदीप सिंह, अर्जुन सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, मनिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
