उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव का असर साफ़ तौर पर देखा जा सकता हैं। भाजपा, कांग्रेस से लेकर हर कोई पार्टी उत्तराखण्ड की जनता का दिल जीतने में जुटी हैं। दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी अब उत्तराखण्ड में भी चुनावी रण में उतर चुकी है और चुनावी जीत की तैयारियों में जम कर जुट गई है। जी हाँ आम आदमी पार्टी ने 21 दिन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चलाए गए सदस्यता अभियान का 1 लाख सदस्यों का लक्ष्य पूरा कर लिया है।
आइये आपको बताते चले कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की ओर से 'उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल' अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत 1 फरवरी को 70 विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को हरी झंडी दिखाई गई थी। आम आदमी पार्टी ने 21 दिनों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चलाए गए सदस्यता अभियान का एक लाख सदस्यों का लक्ष्य पूरा कर लिया है। पार्टी का कहना है कि सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र जुगरान का कहना है कि सदस्यता अभियान के तहत 45 दिन में एक लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाने का लक्ष्य था। बीते 21 दिन में ही इस सदस्यता अभियान में एक लाख से ज्यादा मिस्ड कॉल्स आई हैं, जिनकी संख्या रोजाना बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि 'उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल' अभियान में अब तक 1,03,762 मिस्ड कॉल्स आई हैं। अभियान के तहत अब तक अल्मोड़ा में 8,850, बागेश्वर में 3,758, चमोली में 3,313, चंपावत में 2,409, देहरादून में 16,228, हरिद्वार में 14,838, नैनीताल में 10,569, पौड़ी में 9,653, पिथौरागढ़ में 3,650, रुद्रप्रयाग में 2,598, टिहरी में 8,859, उधम सिंह नगर में 17,366 और उत्तरकाशी जिले में 1,671 लोग इस सदस्यता अभियान से जुड़ चुके हैं।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
