उत्तर नारी डेस्क
देहरादून : उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज सरकार द्वारा सख्त गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जिसके तहत सरकार द्वारा अब कोविड-19 का उल्लंघन करने वालों पर एक हजार तक का जुर्माना लग सकता है।
जी हां प्रदेश में मास्क ना लगाने वालों पर सरकार अब सख्त हो गई है। साथ ही शासन द्वारा नयी अधिसूचना जारी की गई है। जिसमे अब जुर्माने की राशि 1000 तक की गई है। पहली बार मास्क ना पहनने पर और नियम का उल्लंघन करने पर ₹500, दूसरी बार उल्लंघन करने पर ₹700 और तीसरी बार भी इस नियम का उल्लंघन करते पाए जाने पर हजार रुपए का जुर्माना किया जाएगा।
इसी के साथ अगर आप यूज किए गए मास्क को इधर उधर कहीं फेंकते हैं और पुलिस की नजर में आते है तो उससे भी 500 का जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा जुर्माना वसूलने के बाद चार मास्क निशुल्क मास्क ना पहनने वालों को दिया जाएगा।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
