उत्तर नारी डेस्क
देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम लगातार रोशन कर रहे प्रदेश के महत्वकांक्षी और होनहार युवा बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमाए हुए हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक होनहार युवा के बारे में बताने जा रहे है। पिथौरागढ़ सीमांत जिले के छोटे से कस्बे बलुवाकोट से ताल्लुक रखने वाले वीरेन जिन्होंने अपनी मेहनत से अपने बलबूते पर बॉलीवुड में कदम रख कर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें, कि वीरेन जल्द ही हिन्दी फीचर फिल्म आइसक्रीम में बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में नज़र आयेंगे। वीरेंद्र की बॉलीवुड में एंट्री से ना सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रौशन हुआ है।
बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट के रहने वाले वीरेन का संघर्ष 3 साल पहले शुरू हुआ था जब वह अपने पिता गोपाल सिंह के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए सपनों की नगरी मुंबई में गए थे। यहां उनको मुंबई में मॉडलिंग के साथ ही कई धारावाहिकों में भी काम करने का मौका मिला और अपने बेहतर अभिनय के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में भी जगह बना ली है। वहीं अब उनको बॉलीवुड में आइसक्रीम नामक फिल्म में बतौर लीडिंग एक्टर का किरदार मिला। जिसमें वह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, वीरेन ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। दीवाली से पहले यह फिल्म रिलीज हो जाएगी। वीरेन ने अपनी इस उपलब्धि के साथ समस्त उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। वीरेन की सफलता पर उनके गृह क्षेत्र में खुशी का माहोल है। क्षेत्रवासी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। वीरेन को बधाइयों के लिए फोन आ रहे हैं। वाकई उत्तराखण्ड के एक और हीरे ने देश में अपनी चमक बिखेरने की शुरुआत कर दी है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
