उत्तर नारी डेस्क
सरोवर नगरी नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नोएडा से घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर करीब 100से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे चार लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर मिली है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने ततपरता दिखाते हुए रस्सी के सहारे घायलों को खाई से सड़क पर पहुँचाया है। जहां से उपचार के लिये घायलों को अस्पताल भेजा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार वाहन सवार दिल्ली के निवासी हैं। रुसी बायपास पर यह हादसा हुआ है। जिसमे चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। रेस्क्यू टीम की तत्परता से चारों घायलों को सुरक्षित निकालकर जीवित बचा कर समय से अस्पताल पहुंचा दिया गया है। तो वहीं पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार कार के बस को ओवरटेक करने के दौरान ये हादसा हुआ है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
