उत्तर नारी डेस्क
भाई बहन के खूबसूरत रिश्ते को समर्पित त्यौहार रक्षाबंधन आज यानी 22 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस त्यौहार के उपलक्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी कामना है कि इस अनुपम पर्व के माध्यम से हमारे समाज में महिलाओं, विशेष रूप से बेटियों के हितों की रक्षा और उन्हें खुशहाल बनाने के प्रयासों को मजबूती मिले।
आपको बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के दिन सभी माताओं-बहनों के लिए उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में प्रदेश के अंदर निःशुल्क यात्रा करने की भी सुविधा भी प्रदान की है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
