उत्तर नारी डेस्क
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में ₹260 करोड़ की योजनाओं का लोकर्पण एवं शिलान्यास किया है। उन्होंने इस दौरान विकासनगर में बस अड्डा एवं पार्किंग निर्माण की भी घोषणा की। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। पिछ्ले 5 सालों में केन्द्र सरकार के सहयोग से ₹1 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं राज्य में चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है। कोरोना काल में हर वर्ग को राहत देने का कार्य किया गया। 2025 तक प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में अनेक प्राकृतिक सम्पदायें है। उत्तराखण्ड अध्यात्मिक एवं आस्था के साथ ही, वीरता एवं बहादुरी का केन्द्र भी है। डबल इंजन की सरकार में उत्तराखण्ड में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं।
यह भी पढ़ें - थलीसैण पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)