उत्तर नारी डेस्क
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आगामी विधान सभा चुनाव-2022 में सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में घटित अपराधों की रोकथाम व आमजनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के मुख्य स्थानों पर उच्चकोटी की गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में लैन्सडाउन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के मुख्य 05 स्थानों पर 11 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं| जिनकी गुणवत्ता उच्च कोटि की है| जैसे Night vision, IP camera, जिससे क्षेत्र में घटित अपराध की रोकथाम/वर्कआउट के दृष्टिगत सहयोग मिल सके। लैन्सडाउन कस्बे के गांधी चौक स्थित पर्यटन चौकी, कोटद्वार रोड, गुमखाल रोड, पुलिस चेक पोस्ट गुमखाल व जयहरीखाल बाजार पर लगे है। उक्त क्षेत्रों में/रूटों पर कैमरे का रूख ऐसी दिशा में किया गया है जिसमें संदिग्ध अपराधी/वाहन की पहचान हो सके। उक्त कैमरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों नजर रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है।
यह भी पढ़ें - 48 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)