उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते एसी में आग लगी, जिसके चलते यहां किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना बन गई थी। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से बड़ी घटना होने से टल गई। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन मौजूद थे। हालांकि इस आग से किसी भी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखण्ड : दो बच्चों की माँ प्रतिभा थपलियाल बॉडी बिल्डिंग में दिखाएगी अपना दम
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)