उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सबकी नजर टिकी हुई है। प्रदेश के सभी 13 जिलों में मतगणना शुरू हो गई है। दोपहर तक काफी कुछ परिदृश्य स्पष्ट हो जाएगा कि मैदान में उतरे 632 प्रत्याशियों में से किन 70 की किस्मत चमकने जा रही है। इसमें एक हरिद्वार विधानसभा सीट भी शामिल है। यह सीट इस चुनाव में उत्तराखण्ड की अन्य वीआईपी और हॉट सीटों में शुमार हैं। इसका मुख्य कारण बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हैं। जिसमें उनके सामने कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार शहर सीट से भाजपा के उम्मीदवार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने फर्स्ट राउंड में बढ़त हासिल की है। वह कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी से करीब 600 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, चकराता से सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल पीछे चल रहे हैं तो चकराता से कांग्रेस के प्रीतम सिंह आगे चल रहे हैं। आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री सीट से पीछे चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखण्ड : जानें पौड़ी में चल रही 2022 विधान सभा चुनाव की मतगणना के बारे में
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)