उत्तर नारी डेस्क
आज पांच राज्यों में चुनावी समर के फैसले का समय आ चुका है। विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखण्ड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आएंगे। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में आएगी। इसके लिए मतगणना शुरू हो चुकी है।
आपको बता दें अभी मिली जानकारी अनुसार 2022 विधान सभा चुनाव परिणाम में भाजपा शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है और पुष्कर सिंह धामी 2022 विधान सभा चुनाव परिणाम में आगे है।
बता दें उत्तराखण्ड में 70 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होगी। वहीं एग्जिट पोल में उत्तराखण्ड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के वापसी का अनुमान लगाए गए हैं। फ़िलहाल उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सबकी नजर टिकी हुई है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)