उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने ऋतु खंडूडी भूषण को प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन स्वीकार किया। इस दौरान ऋतु खंडूड़ी ने उत्तराखण्ड की विकास योजनाओं एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा वार्ता की। साथ ही दोनों ने कोटद्वार को जिला बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा वार्ता की। वहीं, सांसद ने उत्तराखण्ड के आगामी बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी ली।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
