उत्तर नारी डेस्क
किच्छा में हो रही लगातार चोरी को लेकर आज किच्छा के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किच्छा के कोतवाल अशोक कुमार का घेराव किया, जिस पर किच्छा कोतवाल अशोक कुमार अपना पल्ला झाड़ते हुए यह कहा कि अभी उनके पास फोर्स पूर्ण मात्रा में नहीं है, लेकिन वह फिर भी इन बढ़ती हुई चोरियों पर अंकुश लगाने का कार्य करेंगे।
वही प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल किच्छा के महामंत्री विजय अरोड़ा ने बताया कि अगर आने वाले गुरुवार तक इस चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो वह फिर से किच्छा कोतवाली का घेराव एक बड़े रूप में करेंगे, वही मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन फूटेला भी मौजूद रहे।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
