उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड से एक दुखद खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बीते दिन थाना कपकोट पर ग्राम- गोगिना में 04 बच्चों की गधेरे में डूबने की सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना से थाना कपकोट द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर एस0डी0आर0एफ0/फायर सर्विस कपकोट/थाना कपकोट पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंचे, एस0डी0एम0 कपकोट, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर शिवराज सिंह राणा, तहसीलदार कपकोट व ग्रामीणों की मौजूदगी में गोगिना पर्थी रॉली गधेरे से चार बच्चों के शवों को रैस्क्यू कर निकाला गया।
1- अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह, उम्र-16 वर्ष।
2- अभिषेक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह उम्र-17 वर्ष।
3 -सुरेश सिंह पुत्र दुर्गा सिंह, उम्र-15 वर्ष।
4- विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह, उम्र-14 वर्ष।
निवासी ग्राम-गोगिना पथरी, थाना-कपकोट, जनपद-बागेश्वर उक्त चारों शवों को बाद पी0एम0 के परिजनों को सुपुर्द किया गया। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर, एस0डी0एम0कपकोट, तहसीलदारा कपकोट द्वारा शोकाकुल परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संतावना देते हुए हर मदद के लिए आश्वासित किया गया साथ ही जनपद पुलिस यह प्रार्थना करती है कि ईश्वर मृतकों के परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे तथा दिवंगत आत्माओं को शांति व अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
यह भी पढ़ें - 10 पेटी अवैध बीयर के साथ 2 व्यक्ति चढ़े SOG के हत्थे
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
