उत्तर नारी डेस्क
पति-पत्नी में झगड़े व अनबन किसके नहीं होते, मगर इसका मतलब यह नहीं कि अपने ही पति की हत्या करवा दी जाए। ऐसा ही मामला देखने को मिला जनपद के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्रांतर्गत। जहां पति-पत्नी में नहीं बनी तो मृतक चंदन सिंह गौनिया कि 21 वर्षीय पत्नी यशवंती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। मगर हत्यारे यह नहीं समझ पाते कि नैनीताल पुलिस को कोई ना कोई साक्ष्य अवश्य मिल ही जाता है और साजिशकर्ताओ का आखिर में वही हश्र होना था जो सभी हत्यारों का होता है।आखिरकार पुलिस ने तमाम विवेचनाओं और पॉलीग्राफ़ टेस्ट के बाद हत्या में शामिल मृतक की पत्नी यशवंती एवं उसके दो अन्य साथियों कमल सिंह रावत व दिनेश सिंह रावत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं, हत्याकांड के सफल अनावरण पर एसएसपी द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु आधिकारिक 5000 रुपये के ईनाम की घोषणा की गयी है।
यह भी पढ़ें - रक्षाबंधन पर रखें इन बातों का ध्यान, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)