उत्तर नारी डेस्क
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला में अब एसटीएफ ने उस पीआरडी जवान को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी पत्नी को पेपर लीक कर नौकरी के लिए चयनित कराया था। एसटीएफ ने UKSSSC पेपर लीक मामले में पीआरडी जवान संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा को उसके निवास स्थान भीमतला जिला चमोली से गिरफ्तार किया है।
यह अब तक की 33 वी गिरफ्तारी है। अभियुक्त द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर मे लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाई गई एवं अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया। गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया। अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है। अभियुक्त वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड ब्रेकिंग : विधान सभा भर्तियों की 3 वरिष्ठ एक्सपर्ट अधिकारियों की कमेटी करेगी जांच
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
