उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले से एक दुःखद खबर समाने आई हैं। यहां दिवाली के दिन एक युवक की सरयू नदी पर बने पुल से नीचे गिरने पर मौत हो गई। पुलिस द्वारा बताया कि घटना की जांच पड़ताल शुरू हो गई है।बताया जा रहा है कि सरयू नदी पर बने मोटर पुल पर पेंट हो रहा था। इसी दौरान अचानक काम के लिए बांधा गया पाइप खिसक गया और दो युवक शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर नीचे गिर गए। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मोहम्मद अकरम की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे की हालत नाजुक है।
यह भी पढ़ें - व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने किच्छा क्षेत्रवासियों व व्यापारियों को दी दीपावली पर्व की बधाई
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)