उत्तर नारी डेस्क
उधम सिंह नगर : पुलभट्टा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक किलो सात सौ ग्राम चरस लेकर जा रहे बाइक पर सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख चालीस हजार रुपये बताई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
पुलभट्टा पुलिस मंगलवार को संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने नदेली तिराहे के पास बाइक सवार दो युवकों को रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो सात सौ ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम जसवंत सिंह उर्फ जस्सू उर्फ गिलासी पुत्र गुलजार सिंह निवासी सलमता नानकमत्ता और जसविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र चिम्मन सिंह निवासी बिचुवा नानकमत्ता बताया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उनके रिश्तेदार गुरुदेव सिंह और उसका पुत्र बलजीत सिंह निवासी बिचुवा नानकमत्ता चरस का काम करते है। वह लोग चम्पावत के श्यामू और टीकम से 50 हजार रुपये प्रति किलो चरस लाकर एक लाख रुपये प्रति किलो के अनुसार सितारगंज, पुलभट्टा, किच्छा आदि क्षेत्र में अपने ग्राहकों को फुटकर में बेचते है। आरोपियों ने बताया कि वह इस चरस को छेदा लाल गंगवार उर्फ तिवारी निवासी बहापुर बहेड़ी को देने जा रहे थे। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख चालीस हजार रुपये बताई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तारी टीम:-
थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, उ0नि0 दीपा अधिकारी, कानि0 दीपक विष्ट, कानि0 मनोज मेहरा कानि0 ललित चौधरी,कानि() घरमवीर सिंह, कानि0 इन्द्रप्रकाश, कानि0 रमेश सती, अनुचर बालम बिष्ट,कानि) भूपेन्द्र आर्या (SOG सर्विलांस सेल)
यह भी पढ़ें - कोटद्वार : छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गम्भीर PINK UNIT द्वारा रखी जा रही पैनी नजर
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
