उत्तर नारी डेस्क
बेटियां किसी से कम नहीं होती हैं। आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अच्छा लगता है जब बेटियां आगे बढ़कर अपने परिवार सहित प्रदेश और देश का नाम रोशन करती है। यूँ तो पर्वतीय जिलो में आज भी संसाधनों की कमी है लेकिन इसके बाद भी अगर कोई बड़े सपने को पूरा करता है तो वह नई पीढ़ी के लिए मिसाल बन जाता है। अब पहाड़ की एक और बेटी का नाम इसी क्रम में जुट गया है। बता दें, हल्द्वानी रामपुर रोड निवासी माहिका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। माहिका की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में जश्न का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
बता दें, बीती 29 अक्टूबर को चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना मे लेफ्टिनेंट बनने वाली महिका हल्द्वानी के रामपुर रोड के मित्र बिहार निवासी है। लेकिन मूलरूप से सामंड लमगड़ा जिला अल्मोड़ा की रहने वाली है। उनका ननिहाल हल्द्वानी के बच्ची नगर नंबर दो में है। महिका ने अपनी मेहनत के दम पर लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार का सपना पूरा किया है। महिका के परिजन इस गौरव के क्षण पर उसके साथ थे और बेटी की सफलता पर भावुक हो उठे। वहीं, नातिन के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर नैनिहाल में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि, माहिका के पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह बिष्ट की इच्छा थी कि उनके बच्चे कुछ अलग करें। महिका पढ़ाई में होनहार थी। महिका ने शुरुआती शिक्षा सितारगंज और इसके बाद नैनीताल के डीएसबी परिसर से बीएससी की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने आर्मी कोर के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल से कमीशन प्राप्त किया। महिका का भाई रचित बिष्ट दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कार्यरत है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
(2).jpg)