उत्तर नारी डेस्क
ड्रग्स फ्री देवभूमि- 2025 मिशन के तहत कार्यवाही करते हुए गत रविवार की देर सायं को बडकोट पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी/चैकिंग अभियान चलाते हुये स्थान बडकोट से पौन्टी पुल जाने वाले कच्चे मार्ग से 02 व्यक्ति गोविन्द सिंह एवं सुमन सिंह को क्रमशः 772 ग्राम एवं 500 ग्राम (कुल 1.272 किग्रा0) अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर दोनो व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बडकोट पर NDPS Act की धारा 8/17 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। अभियुक्तों को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
नाम पता अभियुक्तगण –
1. गोविन्द सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी ग्राम बिच्छु तहसील नैनबाग थाना थत्यूड जिला टिहरी गढवाल उम्र 37 वर्ष ।
2. सुमन सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम जुगडगांव तहसील बडकोट जिला उत्तरकाशी उम्र-43 वर्ष।
यह भी पढ़ें - वीर बाल दिवस के मौके पर CM धामी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
