उत्तर नारी डेस्क
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को बदरीनाथ, रुद्रनाथ व हेमकुंट साहिब यात्रा में निःशुल्क मेडिकल सेवाओं हेतु रवाना किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा टीम को सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने हेतु हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, चन्दन राम दास, विधायक प्रमोद नैनवाल एवं सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें - CM धामी ने प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का किया निरीक्षण
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
(1)%20(1).jpg)