उत्तर नारी डेस्क
दिनाँक 29.02.2024 को जनपद पुलिस के 02 कार्मिकों के ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी अनुज कुमार द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को स्मृति चिन्ह देकर, शॉल ओढाकर व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत के बाद स्वस्थ, सुखद एवं शान्तिमय पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।
1. अपर उपनिरीक्षक श्री विनोद प्रसाद सुन्दरियाल दिनाँक 15.01.1989 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा दिनाँक 17.11.2022 को अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हुये। श्री विनोद प्रसाद सुन्दरियाल द्वारा 35 वर्ष 02 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।
2. श्री पवन कुमार दिनाँक 01.01.1988 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा दिनाँक 19.11.2022 को अपर उपनिरीक्षक सश्स्त्र पुलिस के पद पर पदोन्नत हुये। श्री पवन कुमार द्वारा 36 वर्ष 02 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
