उत्तर नारी डेस्क
देहरादून से पिथौरागढ़ हवाई सेवा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि पिथौरागढ़-देहरादून सेवा अब सप्ताह में छह दिन उपलब्ध रहेगी। पहले यह सेवा सप्ताह में महज तीन दिन ही उपलब्ध थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में हवाई सेवा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ सेवा को यात्रियों की मांग के अनुरूप बढ़ाया जा रहा है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
