उत्तर नारी डेस्क
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भारत की राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने आज, गुरुवार को नई दिल्ली में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में काम करने का मौका दिया है। वे उत्तराखण्ड के विकास के लिए अब राज्यसभा सदस्य के रूप में काम करते रहेंगे।
बता दें, राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए महेंद्र भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था। नाम वापसी का समय बीतने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी गई थी। राज्यसभा के सभापति ने उन्हें शपथ दिलाई।
उत्तराखण्ड के सीमांत जिले चमोली के निवासी महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बद्रीनाथ विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
