उत्तर नारी डेस्क
रामनगर : बुद्ध जयंती समारोह बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति संरक्षक रेबीराम ने जानकारी देते हुए बताया कि बुद्ध जयंती समारोह का शुभारंभ 23 मई को नगर पालिका रामनगर स्थित अंबेडकर पार्क में प्रात: आठ बजे से भंते महेंद्र पाल द्वारा बुद्ध वंदना से शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्यक जीवी आजाद बौद्ध तथा विशिष्ट अतिथि चंद्रहास गौतम रहेंगे।
अम्बेडकर समिति रामनगर द्वारा तथागत भगवान बुद्ध जयंती पर क्षेत्र की समस्त जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल करने की अपील करते हुए कहा कि बुद्ध करुणा की प्रतिमूर्ति थे और उन्होंने मानवजाति को संबोधि, सहिष्णुता और सदाचार का मार्ग दिखाया। उनके संदेश हमें प्रेम, सत्य और अहिंसा की शिक्षा देते हैं। बुद्ध का जीवन आत्मनियंत्रण और अनुशासन के सर्वोत्तम उदाहरण हैं। आज के दौर में उनकी शिक्षाओं पर फिर से चिंतन करने की जरूरत है। समकालीन विश्व के कल्याण हेतु भगवान बुद्ध के उपदेशों की आज नितान्त आवश्यकता है। उनके दिए सिद्धांतों पर चल कर ही समाज में समानता की स्थापना हो सकती है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
