उत्तर नारी डेस्क
जाखणीधार ब्लॉक के चौंड-जसपुर निवासी विनोद सिंह (33) भी कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। ग्राम प्रधान कीर्ति सिंह कुमाई ने बताया कि वीर सिंह भंडारी, शशि देवी के पुत्र 10 वीं गढ़वाल राइफल में तैनात विनोद कुमार सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी है।
वर्तमान में उनका परिवार भानियावाल देहरादून में रहता हैं। विनोद 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। वह घर इकलौते बेटे थे। विनोद का 4 साल का बेटा और 4 माह के बेटी है। डेढ़ माह पहले ही वह घर आए थे। उनके गांव में यह सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि वह और गांव के अन्य लोग भानियावाला के लिए रवाना हो गए हैं।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
