उत्तर नारी डेस्क
देवभूमि उत्तराखण्ड के युवा आज अपनी काबिलियत के दम पर देश-दुनिया में छाए हुए हैं। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं जहां देवभूमि के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का जलवा ना बिखेरा हों। इसी क्रम में अब बागेश्वर जिलें के दीपक कुमार का नाम भी जुड़ गया है। जिन्होंने लोकसेवा आयोग द्वारा राजनीति विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
आपको बता दें, इससे पहले दीपक ने नेट जेआरएफ और यू सेट जैसी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की। वर्तमान में वे डॉ. बृजेश कुमार जोशी के मार्गदर्शन में शोध कर रहे हैं। दीपक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय चौड़ा से की और फिर हाईस्कूल-इंटरमीडिएट उन्होंने इंटर कॉलेज कॉलेज चौड़ास्थल से किया, इसके बाद एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा से उन्होंने उच्च शिक्षा पूर्ण की।
दीपक के माता-पिता ने खेती और मेहनत-मजदूरी करके उन्हें पढ़ाया और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद दीपक ने कभी हार नहीं मानी। उनके अथक प्रयासों का परिणाम आज सामने है, जिससे उनका परिवार गर्व महसूस कर रहा है। इस सफलता पर दीपक ने अपने माता-पिता, बड़े भाई और बहन तथा गुरुजनों को श्रेय देते हुए उनके संघर्ष को याद किया।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
