उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में अब हरिद्वार से सामने आयी है। जहां शंकर आश्रम तिराहे के पास आज सुबह सवेरे बदमाश महिला से चेन लूटकर फरार हो गया।
इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बताया जा रहा है की लूट की वारदात के दौरान बदमाश ने फायरिंग भी की है।
जानकारी के मुताबिक एक महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी और शंकर आश्रम तिराहे पर एक बदमाश ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। पुलिस प्रशासन द्वारा बदमाश ही घर पकड़ के प्रयास किया जा रहे हैं लिहाजा जनपद के सभी चौक चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
