उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले की हर्षिता शर्मा का चयन प्रिंसटन फाउंडेशन नेशनल फेलोशिप फॉर पीस एंड लर्निंग इंडिया के लिए हुआ है। जिसके चलते अब उन्हें प्रति सेमेस्टर 25 हजार रुपएं की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। यह फेलोशिप न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती है।
बता दें, नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के बीएससी एग्रीकल्चर तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हर्षिता शर्मा को प्रिंसटन फाऊंडेशन नेशनल फैलोशिप फॉर पीस और लर्निंग इंडिया 2024-25 के सम्मान से सम्मानित किया गया है। दरअसल प्रिंसटन फाउंडेशन एक वैश्विक गैर लाभकारी संस्था है जो यूएस सरकार के साथ 501 ( C) (3) गैर लाभकारी संगठन और भारत सरकार के साथ क्षेत्र 8 एनजीओ के रूप में पंजीकृत है। जिसे वर्ष 2011 में भारत में महिलाओं को उच्च शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठन के रूप में विकसित किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि वर्ष 2016 में संगठन ने अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार स्वास्थ्य सेवा शिक्षा और विश्व शांति जैसे क्षेत्रों में किया। यह फाउंडेशन विश्व स्तर पर एआईआईएमएस, हार्वर्ड, कोलंबिया, एमआईटी, व्हार्टन आदि जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षाविदों, नौकरशाहों, राजनयिकों और पेशेवरों के मार्गदर्शन में कार्य करता है। इसका उद्देश्य अव्यवस्थाओं को दूर कर एक प्रभावशाली सामूहिक क्रियात्मक मंच तैयार करना है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
