उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड में हेली सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में अब राज्य सरकार जल्द ही उड़ान योजना के अंतर्गत 5 नई हेली सेवाओं का संचालन करने की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में दून से बागेश्वर, नैनीताल, श्रीनगर व पौड़ी तथा हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी। ये हेली सेवाएं प्रारंभ से गंतव्य और गंतव्य स्थल से प्रारंभ स्थल तक, दोनों ओर संचालित होंगी। इसके लिए कंपनी का चयन हो चुका है। जल्द ही इसका किराया निर्धारण कर दिया जाएगा। इसी माह इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी से चारों धामों में भी एक नया अनुभव प्राप्त होगा।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
