उत्तर नारी डेस्क
मौसम विज्ञान केंद्र पूर्वानुमान के अनुसार चमोली जिले में आगामी 3 मार्च 2025 को हिमस्खलन और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसे देखते हुए जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय जनता को विशेष सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण रखने की सलाह दी हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने पर सड़क संबंधी विभागों को तत्कालन यातयात सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को बर्फवारी के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं को चाक चौबंध करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को किसी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चमोली गोपेश्वर को दूरभाष संख्या- 01372-251437 एवं 1077 (टोल फ्री), 9068187120, 7055753124 पर तत्काल देना सुनिश्चित करें।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
