उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने नैनीताल पहुंचकर माँ पाषाण देवी और माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन किये। उन्होंने कहा कि मानसखंड योजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उत्तराखण्ड की विधानसभा अध्यक्ष रितु खण्डूरी आज नैनीताल पहुँची और उन्होंने माँ पाषाण देवी और माँ नयना देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर में मौजूद पर्यटको ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए चारधाम यात्रा को लेकर सरकार में चाक चौबंद व्यवस्था की बात कही। कहा कि यात्रा की लगातार समीक्षा की जा रही है और इसमें आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यात्रा आनंदमय रहेगी। उन्होंने ये भी कहा कि माँ नयना देवी मंदिर को ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ में जोड़ा गया है, जिसके तहत सौंदर्य कार्य प्रगति पर है और इससे सुविधाएं बढ़ने के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
