उत्तर नारी डेस्क
केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड के दो सपूतों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद में आईपीएस आलोक जोशी को अध्यक्ष और लेफ्टिनेंट जनरल ए के सिंह (सेनि) को सदस्य बनाया गया है। इनका कार्यकाल 24 अप्रैल 2025 से लेकर 23 अप्रैल 2027 तक होगा।
आपको बता दें, कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं के नरसंहार के बाद पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच सरकार ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। जिसके मुताबिक पूर्व RAW चीफ आलोक जोशी को इसका नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल ए के सिंह (सेनि) को सदस्य बनाया गया है।
बोर्ड में सैन्य सेवाओं के सेवानिवृत्त अधिकारी, पूर्व एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व ले. जन. एके सिंह और पूर्व रियर एडमिरल मोंटी खन्ना भी रहेंगे। इनके अलावा पूर्व आईपीएस राजीव रंजन वर्मा व मनमोहन सिंह को भी बोर्ड में जगह दी गई है। पूर्व आईएफएस अधिकारी, बी वेंकटेश वर्मा भी बोर्ड में रहेंगे।
भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद एक कार्यकारी सरकारी एजेंसी है जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हित के मामलों पर प्रधानमंत्री कार्यालय को सलाह देने का काम होता है। इस समय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का नेतृत्व एनएसए अजीत डोभाल कर रहे हैं। आईपीएस आलोक जोशी को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद अध्यक्ष और लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह को सदस्य बनाया गया है।
इस बोर्ड के नए अध्यक्ष आलोक जोशी की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। क्यूंकि जोशी ने 2012 से 2014 तक RAW के प्रमुख के रूप में काम किया था। खुफिया क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता को खूब सराहा जाता है। उनकी अगुवाई में बोर्ड का मुख्य काम सरकार को सलाह देना है। इसके साथ यह बोर्ड आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी राय दे सकता है।
इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया है इनका कार्यकाल भी दो साल का होगा। लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने 1 नवंबर 2022 को सेना के दक्षिणी कमान की बागडोर संभाली। यह भारतीय सेना की सबसे बड़ी और पुरानी कमान है। जिसके क्षेत्र में 11 राज्य और चार केंद्र शासित प्रदेश हैं।
उन्होंने शांत और अशांत सभी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह 30 जून 2024 को दक्षिणी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ के पद से सेवानिवृत हुए थे। सैन्य प्रशिक्षण और ऑपरेशंस में लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह का अनुभव बेहद विस्तृत है और उन्होंने शांत और अशांत सभी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने भारतीय सेना में 40 साल तक अपनी सेवा दी है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)

