उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड में बारिश जमकर तबाही मचा रही है। जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन की खबरें लगातार सामने आ रही है। वहीं, उत्तरकाशी जिले में वर्तमान में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू, नेताला, चड़ेथी भटवाड़ी में मलबा एवं बोल्डर आने से अवरूद्ध हुआ है। बीआरओ द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है।
इसके अतिरिक्त हर्षिल और धराली के बीच सड़क वाहनों हेतु सुचारू है। धराली से गंगोत्री तक मार्ग सुचारू है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के पास, झर्जर गाड जंगलचट्टी, बनास एवं नारदचट्टी में अवरूद्ध है। जंगलचट्टी एवं डाबरकोट में मार्ग सुलभ किये जाने हेतु कार्य गतिमान है।
बड़कोट-डामटा-विकासनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू है।उत्तरकाशी-सुवाखोली-देहरादून मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है। उत्तरकाशी-लम्बगॉंव मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
