उत्तर नारी डेस्क
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। जहां बैठक में 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें पर्यटन, उच्च शिक्षा, गन्ना विकास, गृह और सैनिक कल्याण विभाग से संबंधित फैसले लिए गए। बैठक में महत्वपूर्ण फैसला उपनल कर्मचारी को लेकर लिया गया। जिसके तहत 10 साल की अभी पूरी करने वाले उपनल कर्मचारी को समान काम के तहत समान वेतन मिलेगा।
उपनल कर्मचारियों के लिए: पूर्व में चरणों में समान कार्य समान वेतन के 12 वर्ष के बजाय 10 वर्ष पूरे करने वालों को समान कार्य समान वेतन 7000 से 8000 कर्मचारियों को मिलेगा। 2018 से पूर्व के बाकी को भी अलग से लाभ मिलेगा। भविष्य में उपनल के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों के लिए पुनर्वास कार्य ही किए जाएंगे।
यूसीसी में संशोधन को मंजूरी मिल गई। जिसके लिए अध्यादेश आएगा। जनवरी 2025 से पूर्व शादी वालों को छह माह के बजाय एक साल में विवाह पंजीकरण कराना होगा। रजिस्ट्रार जनरल अब अपर सचिव लेवल के अधिकारी होंगे। समय से काम न करने पर फाइन के बजाय पेनाल्टी किया गया।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
