उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में वन्य जीवों का आतंक जंगल से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ ज्यादा ही रहता है। हर दिन गुलदार भालू द्वारा हमला किए जाने के मामले सामने आते रहते हैं।
इसी क्रम में अब दुखद खबर रुद्रप्रयाग के ग्राम जलई से सामने आयी है। जहां आज सुबह एक महिला पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया है। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया।
जानकारी अनुसार, घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है। जब निशा देवी (60 वर्ष) जंगल घास लेने गई थी। उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। तभी झाड़ी से निकलकर अचानक भालू ने हमला कर दिया। घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया।
चिकित्सक डॉ. ज्योति शाह के अनुसार, पीड़िता की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन खून का थक्का जमने के कारण रेफर किया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ। रेंजर एच.एस. रावत ने बताया कि छह सदस्यीय टीम को क्षेत्र में भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेस्टर गौरव भट्ट एवं फॉरेस्ट गार्ड ऋषिराज मौजूद रहे।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
