उत्तर नारी डेस्क
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देश दिये हैं। जिसके क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धुमाकोट द्वारा निर्गत गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) सम्बन्धित फौ०वा0सं0- 33/2024, धारा-147,323,325,504 भादवि से संबंधित वारण्टी अभियुक्त दीप भदोला, निवासी- धुमाकोट जनपद पौड़ी को गौलीखाल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी को मा०न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता वारण्टी
दीप भदोला (उम्र 37 वर्ष) पुत्र प्रेमबल्लभ निवासी ग्राम जगदेई थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
