Uttarnari header

उत्तराखण्ड : हिमाचल रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में 3 की मौत

उत्तर नारी डेस्क 

आज 3 फरवरी को हिमाचल रोडवेज की बस HP66A-2588, जो नेरवा से पौंटा की ओर जा रही थी, क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF की टीमें पोस्ट चकराता, त्यूणी एवं डाकपत्थर से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 35–36 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 03 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को विकासनगर अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है।

दुर्घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में स्थित है, जहां SDRF एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।


मृतकों का विवरण:-

 1- यास्मीन बेगम w/o नेक मोहम्मद उम्र 46 वर्ष ग्राम - क्यारला नेरवा (HP)

2-  रिचा w/o बिरेंद्र उम्र 30 वर्ष,  ग्राम- विज़मल, नेरवा (HP)

3- धन बहादुर,  ग्राम क्यारला नेरवा (HP)


दुर्घटना पर दुख जताते हुए CM ने प्रशासन को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शोक व्यक्त किया है। 

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा।

Comments