Uttarnari header

उत्तराखण्ड : तीन घंटे का मौसम पूर्वानुमान जारी, आंधी बिजली की संभावना

उत्तर नारी डेस्क


मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि 3 घंटे में आंधी के साथ बर्फबारी बरसात होने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे तक जनपद अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ, रूद्र प्रयाग, उधम सिंह नगर, उत्तर काशी के कुछ अलग-अलग स्थानों पर यथा – डोईवाला, केदारनाथ, गंगोत्री, बद्रीनाथ, रानीखेत, काशीपुर, मुनस्यारी, जोशीमठ, चकराता, लोहाघाट, खटीमा, किच्छा तथा इनके आस पास के कई स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी आने की प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जताई है जबकि उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमपात हो सकता है।


पहाड़ पर प्रकृति का जादू, बर्फबारी के बाद दिखी ‘ॐ’ की आकृति


धारचूला–मुनस्यारी क्षेत्र के मध्य हिमालय की ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं पर हालिया बर्फबारी के बाद एक अद्भुत और अलौकिक नज़ारा देखने को मिला है। हिमाच्छादित पर्वत शिखर पर बर्फ की सफेद चादर में ‘ॐ’ की स्पष्ट आकृति उभर आई है, जिसे लोग अब हिमालय का दूसरा ओम पर्वत कहकर संबोधित कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हाल की भारी बर्फबारी के बाद यह आकृति प्राकृतिक रूप से बनी है, जो दूर से भी साफ दिखाई दे रही है। पर्वत की चोटी पर उभरी यह आकृति श्रद्धालुओं और प्रकृति प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित कर रही है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुराणों में हिमालयी क्षेत्र में आठ ओम पर्वतों का उल्लेख मिलता है। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि अब दिखाई दे रहा यह पर्वत उन्हीं में से एक है। पहले बर्फ कम होने के कारण यह आकृति धुंधली और अस्पष्ट नजर आती थी लेकिन हाल की बर्फबारी के बाद ओम का स्वरूप साफ और स्पष्ट दिखने लगा है। वहीं, ओम की आकृति दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। सुबह-शाम लोग दूर से ही इस पर्वत के दर्शन कर रहे हैं। पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं। कई लोग इसे आध्यात्मिक संकेत मान रहे हैं तो कुछ इसे प्रकृति का चमत्कार बता रहे हैं। बर्फ से ढकी हिमालयी चोटियों पर उभरा यह ओंकार आज न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है बल्कि प्रकृति और अध्यात्म के अद्भुत मेल का प्रतीक भी बन गया है।

Comments