Uttarnari header

कोटद्वार : PG महाविद्यालय में जल संरक्षण विषय पर वाद-विवाद, विजयी छात्र-छात्राओं का सम्मान

उत्तर नारी डेस्क 

डॉ. पीताम्बर दत्त बर्थवाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज 1 अप्रैल को वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय "जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका" था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभाग द्वारा करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण रहा।


प्रतियोगिताओं के परिणाम:

1. वाद-विवाद प्रतियोगिता:

प्रथम स्थान: सुप्रिया (बी.एस.सी. चतुर्थ सेम.)

द्वितीय स्थान: देबाशीष (बी.एस.सी. चतुर्थ सेम.)

तृतीय स्थान: वंशिका (बी.एस.सी. चतुर्थ सेम.)

निर्णायक मण्डल: डॉ. चन्द्रप्रभा कण्डवाल, डॉ. सुमन सिंह एवं डॉ. रंजना सिंह।

2. ईको-फ्रेंडली दिवाली पोस्टर प्रतियोगिता:

प्रथम स्थान: सुप्रिया बुड़ाकोटी (बी.एस.सी. प्रथम सेम.)

द्वितीय स्थान: देबाशीष (बी.एस.सी. तृतीय सेम.)

तृतीय स्थान (संयुक्त रूप से): हर्षित वर्मा (बी.एस.सी. प्रथम सेम.) एवं वंशिका (बी.एस.सी. तृतीय सेम.)

चतुर्थ स्थान: रोहित कुमार (बी.एस.सी. तृतीय सेम.)

Comments