Uttarnari header

पौड़ी गढ़वाल: सेना में लेफ्टिनेंट बने धसमानी गांव के विवेक

उत्तर नारी डेस्क 

पौड़ी गढ़वाल जिले के पोखड़ा ब्लॉक स्थित धसमानी गांव के विवेक कुमार धस्माना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चयन की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

विवेक कुमार धस्माना भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सच्चिदानंद धस्माना के पौत्र तथा वीरेंद्र धस्माना के पुत्र हैं। सैन्य परिवार से जुड़े विवेक का बचपन से ही भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना था। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

विवेक के पिता वीरेंद्र धस्माना ने बताया कि बेटे ने लगातार मेहनत और अनुशासित दिनचर्या के साथ तैयारी की। उन्होंने कहा कि विवेक की सफलता पूरे धसमानी गांव और पोखड़ा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

विवेक के लेफ्टिनेंट बनने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने परिवार को बधाई दी और विवेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments