उत्तर नारी डेस्क
दीपावली मैं मुंबई के दानदाता एसपी बियानी के सहयोग से गेंदा के पुष्प से पूरा मंदिर सजाए जा रहा है। सर्द हवाओं के बीच दीपावली पर्व को लेकर भू-बैकुंठ धाम में उत्सव का माहौल है। बद्रीनाथ मंदिर परिसर को भव्य रुप से पुष्पों से सजाया जा रहा है। जी हां, श्री बद्रीनाथ में मुंबई के दानी दाता एसपी बियानी के सहयोग से श्री बद्रीनाथ मंदिर को दीपावली एवं कपाट बंद होने के लिए भव्य रुप से फूलों से सजाया जा रहा है। बताते चलें कि 15 कुंटल फूलों से सजाया जा रहा है साथ ही भगवान बद्री विशाल जी का मंदिर और चारों तरफ दीप ही दीप नजर आ रहे हैं। भगवान बद्री विशाल जी का भव्य मंदिर धनतेरस और दीपावली का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। बद्रीनाथ में मंदिर को पूरी तरह से सुगंधित फूलों से सजाया गया है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
