उत्तर नारी डेस्क
कुछ ही देर में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रीमंडल का गठन हो जाएगा और तीरथ कैबिनेट के मंत्री राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। खबर है कि हाईकमान ने कई नए चेहरों को तीरथ कैबिनेट में शामिल किया है। वहीं मंत्रियों के संभावित नाम सामने आए हैं, उनमें डॉ. हरक सिंह रावत का नाम भी शामिल है। लेकिन आज शुक्रवार को मीडिया को दिए बयान में हरक सिंह रावत ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने त्रिवेंद्र कैबिनेट के दौरान कई बार सरकार के काम पर सवाल खड़े किए। जब उनको सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया था तबसे हरक सिंह रावत नाराज चल रहे थे। हालांकि उन्होंने मीडिया को हमेशा यही कहा कि उनकी सरकार के प्रति कोई नाराजगी नहीं है। कई बार उनकी नाराजगी झलकी भी है। वो कई कार्यक्रमों में नहीं आए।
जी हां बता दें, कि हरक सिंह रावत ने मीडिया से साफ कहा कि ये उनके मंत्री पद का आखिरी शपथ है। यानी की ये उनका आखिरी चुनाव है वो आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे जिससे उनके कार्यकर्ताओं में निराशा है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
