Uttarnari header

uttarnari

सूचना उपनिदेशक योगेश मिश्रा की माता सरला मिश्रा के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने व्यक्त किया शोक

उत्तर नारी डेस्क

किच्छा : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संरक्षक विकास दावडा के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों पत्रकारों ने टीवी 100 के कार्यालय पर एकत्र होकर सूचना उपनिदेशक योगेश मिश्रा की माता सरला मिश्रा स्वर्गवास होने पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान पत्रकारों ने दो मिनट का मौन व्रत रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रर्थना की। इस मौके पर शोक व्यक्त करने वालो मे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संरक्षक ए ए तन्हा, सुरजीत कामरा,रंजीत सिंह मानकिया, वरिष्ठ पत्रकार राज सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष शिवम् शर्मा, अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, महामंत्री विशाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विरेंद्र कोरंगा,उपाध्यक्ष प्रसून अग्रवाल,सचिव मो यासीन, प्रवक्ता सुमित बावा, उपसचिव अल्तमश सिराज, सोशल मीडिया मोहन कोरंगा, सदस्य गोपाल सिंह सजवाण, इंदर मेहता, यशवंत प्रियदर्शी, सुदर्शन मुंजाल एवं अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Comments