उत्तर नारी डेस्क
आज श्री राधास्वामी सत्संग ब्यास के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कैम्प कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से आग्रह किया कि यदि आइसोलेशन सेंटर बनाने हेतु भवन की आवश्यकता है तो सरकार ब्यास के भवनों का उपयोग कर सकती है। इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री द्वारा श्री राधास्वामी सत्संग ब्यास के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान सुनील तलवार,अजय सिकरी समेत तमाम सेवादार मौजूद रहे।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
