उत्तर नारी डेस्क
आज दिनांक 01/07/2021 को पोखड़ा सकनोली गांव के शहीद मनदीप नेगी के गांव सकनोली में भी वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय पुष्कर जोशी के सानिध्य में ग्राविस संस्था द्वारा 20 जरूरतमंद ग्रामीणों को राशन किट उपलब्ध कराई गई। ग्रविस के सदस्य गौरव जोशी ने बताया कि हाल ही में सकनौली पोखडा के निवासी मनदीप सिंह नेगी गुलमर्ग में शहीद होकर वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उनकी शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह अभियान इस क्षेत्र के लिए चलाया जा रहा है। संस्था के सदस्य कोविड-19 की इस दूसरी लहर में यह राशन किट ग्रामीणों के घर-घर तक पहुंचाई जा रही है। किट वितरण करने वालों में समाज सेवी पुष्कर जोशी, महामंत्री गौरव जोशी, ग्राम प्रधान सकनोली मेहरबान सिंह नेगी, शुभम सुंदरियाल, हिमांशु खत्री, प्रियांशु भूपेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)

