उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड में कई जिलों में लगातार बारिश हो रही हैं। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कहीं भूस्खलन, तो कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ हैं। जिस वजह से कई इलाको में बाढ़ जैसे परिस्थिति बनी हुई हैं। वहीं, आपको बता दें कि बरसात के बाद आए दिन कैंट विधानसभा के मकानों में जलभराव की समस्या होती है। सोमवार रात की बारिश के बाद भी यही नज़ारा बन गया था। जिसके बाद विधायक हरबंस कपूर कैंट विधानसभा क्षेत्र के सुमननगर वार्ड नंबर 35 के जवाहरनगर कालोनी में जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर विधायक हरबंस कपूर का घेराव करते हुए विकास संबंधी सवाल पूछे। इस घटनाक्रम पर कपूर असहज दिख रहे थे, तभी मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद भी पहुंच गए और उन्होंने जनता की तरफ से कपूर से तीखे सवाल जवाब करने शुरू कर दिए। इस दौरान फिर दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। हालांकि बाद में विधायक हरबंस कपूर ने व्यवस्थाओं पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं का जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें - उत्तराखण्ड : शुरू होने जा रहा है इंटरनेशनल एप्पल फेस्टिवल
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद के साथ बहस के बाद विधायक कपूर रफूचक्कर होते दिखे। जिस पर आनंद ने कहा ‘आप 8 बार के विधायक हैं और आपको सवालों के जवाब देने होंगे।’ इस पर विधायक ने उल्टा रविंद्र सिंह आनंद पर ही इल्जाम लगाकर अपने तेवर दिखाए। मौके पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आनंद ने यहां तक कह दिया कि ‘विधायक हर साल सिर्फ बरसात में कॉलोनियों का जायजा लेने आते हैं और पूरे साल कुंभकरण की नींद मे सोते हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखण्ड ब्रेकिंग : क्या भाजपा छोड़ सकते हैं बागी विधायक
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
