उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के भरत सिंह आज भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल हो गए हैं। उनके सेना में शामिल होने से परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
आपको बता दें भरत सिंह मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के चैपडों गांव निवासी है। जो आईएमए देहरादून से कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर शनिवार को भारतीय सेना में बतौर अफसर सम्मिलित हो गए हैं। वहीं सेना में लेफ्टिनेंट बने भरत सिंह का परिवार वर्तमान में राजधानी देहरादून में रहता है। पासिंग आउट परेड के दौरान भरत के माता-पिता ने खुद बेटे के कंधों पर सितारे लगाकर उसे भारतीय सेना को समर्पित किया है। इस दौरान पिता बलवंत सिंह और माता पार्वती देवी बेटे भरत की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे थे। लेफ्टिनेंट भरत ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के साथ ही अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।
खास बात तो यह है कि भरत सिंह के परिवार में सभी सैनिक हैं। भरत सिंह के दादा सेना से बतौर सिपाही सेवानिवृत्त हैं। इसके बाद पिता बलवंत सिंह नायक और ताऊ हवलदार रैंक से रिटायर्ड हैं। जबकि, भाई खिलाफ सिंह वर्तमान में 12 मेकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में हवलदार हैं। भरत करीब सात साल पहले 12 मेकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में ही सिपाही भर्ती हुए थे, लेकिन अब वे अफसर बन गए हैं। इसी के साथ भरत ने सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने परिवार का मान बढ़ाया है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)