उत्तर नारी डेस्क
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव के संबंध में आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का एलान कर दिया है, जिसके मुताबिक सभी 5 राज्यों के चुनाव कुल सात चरणों में पूरे होंगे। 10 मार्च को 5 राज्यों के विधान सभा चुनावों की मतगणना होगी। यूपी में 7 चरण में होंगे। पंजाब, उत्तराखण्ड और गोवा में 1 चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। मणिपुर में 2 चरण में चुनाव होगा।
2022 उत्तराखण्ड विधान सभा चुनाव -
21 जनवरी से 28 तक नामांकन
14 फरवरी को चुनाव
10 मार्च नतीजे
उत्तराखण्ड में 70 विधान सभा सीटें हैं। साल 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 57 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ 11 सीटें ही जीतने में कामयाब रही थी।
बताते चलें उत्तराखण्ड में वोट डालने के लिए मतदाताओं को एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। मतदान अब सुबह आठ से शाम छह बजे तक चलेगा। पहले इसकी समयावधि सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नियत थी।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)