उत्तर नारी डेस्क
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को बॉर्डर पर प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 04.02.2022 को स्वार रामपुर दोराहा बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल गाड़ी नंबर UK18L6197 को रोके जाने पर वाहन सवार के पास से ₹500000 (पांच लाख रुपए) नगद धनराशि मिली। वर्तमान में जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता गाइड लाइन के अनुसार प्राप्त धनराशि के संबंध में वाहन सवार सोहेल पुत्र सलीम निवासी सोनी फार्म बाजपुर द्वारा कोई संतुष्ट जवाब अथवा दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण धनराशि को जब्त किया गया।
पुलिस टीम
1-चौकी प्रभारी दोराहा उ०नि० अशोक कांडपाल.
2- कॉन्स्टेबल 1181 गिरजा शंकर.
3-कॉन्स्टेबल 747 मनोज कुमार
4- SSB Team.
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)